SECTION ‘A’
1.(a)
- मौजूदा डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने संचार और बातचीत के तरीके में क्रांति ला दी है। हालांकि, इसने कई नैतिक मुद्दों और चुनौतियों को भी जन्म दिया है। इस संबंध में मुख्य नैतिक दुविधाओं का वर्णन कीजिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) - In the present digital age, social media has revolutionised our way of communication and interaction. However, it has raised several ethical issues and challenges. Describe the key ethical dilemmas in this regard.
(Answer in 150 words)
1.(b)
- “संवैधानिक नैतिकता कोई स्वाभाविक मनोभाव नहीं है, बल्कि नागरिक शिक्षा और कानून के शासन के पालन का परिणाम है।” सिविल सेवक के लिए संवैधानिक नैतिकता का परीक्षण करते हुए सुशासन में सुधारों को बढ़ावा देने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालिए।
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)“ - Constitutional morality is not a natural sentiment but a product of civil education and adherence of the rule of law.” Examine the significance of constitutional morality for public servant highlighting the role in promoting good governance and ensuring accountability in public administration.
(Answer in 150 words)



