Dr. Srinivasan is a senior scientist working for a reputed biotechnology company known for its cutting-edge research in pharmaceuticals. Dr. Srinivasan is heading a research team working on a new drug aimed at treating a rapidly spreading variant of a new viral infectious disease. The disease has been rapidly spreading across the world and the cases reported in the country are increasing. There is huge pressure on Dr. Srinivasan’s team to expedite the trials for the drug as there is significant market for it, and the company wants to get the first-mover advantage in the market. During a team meeting, some senior team members suggest some shortcut for expediting the clinical trials for the drug and for getting the requisite approvals. These include manipulating data to exclude some negative outcomes and selectively reporting positive results, foregoing the process of informed consent and using compounds already patented by a rival company, rather than developing one’s own component. Dr. Srinivasan is not comfortable taking such shortcuts, at the same time he realises meeting the targets is impossible without using these means.
(a) What would you do in such a situation?
(b) Examine your options and consequences in the light of the ethical questions involved.
(c) How can data ethics and drug ethics save humanity at large in such a scenario?
(Answer in 250 words) 20
डॉ. श्रीनिवासन एक प्रतिष्ठित जैव-प्रौद्योगिकी कंपनी में कार्यरत एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। यह कंपनी फार्मास्युटिकल में अपने अत्याधुनिक शोध के लिए जानी जाती है। डॉ. श्रीनिवासन किसी नई दवा पर काम करने वाली एक शोध टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य एक नए वाइरस (विषाणु) से तेजी से फैलने वाले संक्रमित रोग का इलाज करना है। यह बीमारी दुनिया भर में तेजी से फैल रही है और देश में इसके मामलों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। डॉ. श्रीनिवासन की टीम पर इस दवा के ट्रायल में तेजी लाने का बहुत दबाव है क्योंकि इसके लिए बाज़ार में काफी माँग है और कंपनी बाज़ार में पहला कदम रखने का फायदा उठाना चाहती है। टीम मीटिंग के दौरान, टीम के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने दवा के क्लिनिकल (नैदानिक) परीक्षणों में तेजी लाने और अपेक्षित अनुमोदन प्राप्त करने के लिए कुछ शॉर्टकट सुझाए। इनमें कुछ नकारात्मक परिणामों को बाहर करने के लिए डेटा में हेरफेर करना और चुनिंदा रूप में सकारात्मक परिणामों की रिपोर्ट करना, सूचित सहमति की प्रक्रिया को छोड़ देना और स्वयं का घटक विकसित करने के बजाए, प्रतिद्वंद्वी कंपनी द्वारा पहले से पेटेंट किए गए यौगिकों का उपयोग करना शामिल हैं। डॉ. श्रीनिवासन ऐसे शॉर्टकट लेने में सहज नहीं हैं, साथ ही उन्हें यह भी पता चला है कि इन तरीकों का उपयोग किए बिना लक्ष्यों को पूरा करना असंभव है।
(a) ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?
(b) इसमें शामिल नैतिक प्रश्नों के प्रकाश में अपने विकल्पों और परिणामों का परीक्षण कीजिए।
(c) ऐसे परिदृश्य में, डेटा नैतिकता और औषधि नैतिकता किस प्रकार बड़े पैमाने पर मानवता को बचा सकती हैं?
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)



