GS Paper 4 – UPSC Mains PYQ 2025

UPSC Mains GS Paper 4 PYQ 2025 – Answer Writing Practice

Practice UPSC Mains GS Paper 3 Previous Year Questions (2025) with structured model answers. Improve your answer writing skills with clear introductions, well-organized content, and effective conclusions designed for UPSC success.

Q1. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘A’

1.(a)

  • मौजूदा डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने संचार और बातचीत के तरीके में क्रांति ला दी है। हालांकि, इसने कई नैतिक मुद्दों और चुनौतियों को भी जन्म दिया है। इस संबंध में मुख्य नैतिक दुविधाओं का वर्णन कीजिए।
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • In the present digital age, social media has revolutionised our way of communication and interaction. However, it has raised several ethical issues and challenges. Describe the key ethical dilemmas in this regard.
    (Answer in 150 words)

1.(b)

  • “संवैधानिक नैतिकता कोई स्वाभाविक मनोभाव नहीं है, बल्कि नागरिक शिक्षा और कानून के शासन के पालन का परिणाम है।” सिविल सेवक के लिए संवैधानिक नैतिकता का परीक्षण करते हुए सुशासन में सुधारों को बढ़ावा देने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालिए।
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)“
  • Constitutional morality is not a natural sentiment but a product of civil education and adherence of the rule of law.” Examine the significance of constitutional morality for public servant highlighting the role in promoting good governance and ensuring accountability in public administration.
    (Answer in 150 words)

Q2. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘A’

2.(a)

  • कार्ल वॉन क्लॉजविट्ज़ ने एक बार कहा था, “युद्ध दूसरे माध्यमों से की जाने वाली एक कूटनीति है।” समकालीन भू-राजनीतिक संघर्ष के वर्तमान संदर्भ में उपर्युक्त कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • Carl von Clausewitz once said, “War is a diplomacy by other means.” Critically analyse the above statement in the present context of contemporary geo-political conflict.
    (Answer in 150 words)

2.(b)

  • राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश में पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में विवादास्पद ढांचागत विकास परियोजनाओं से संबंधित नैतिक दुविधाओं का परीक्षण कीजिए।
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • Keeping the national security in mind, examine the ethical dilemmas related to controversies over environmental clearance of development projects in ecologically sensitive border areas in the country.
    (Answer in 150 words)

Q3. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘A’

3.

  • महान विचारकों के तीन उद्धरण नीचे दिए गए हैं। वर्तमान संदर्भ में, प्रत्येक उद्धरण आपको क्या संदेश दे रहा है?
  • Given below are three quotations of great thinkers. What do each of these quotations convey to you in the present context?

3.(a)

  • “जो लोग मुसीबत में भी शांत रहते हैं, मुसीबत ही स्वयं परेशान होगी।” — तिरुवल्लुवर
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • “Those who in trouble untroubled are, Will trouble trouble itself.” — Thiruvalluvar
    (Answer in 150 words)
    10

3.(b)

  • “मेरी पीढ़ी की सबसे बड़ी खोज यह है कि मनुष्य अपना दृष्टिकोण बदलकर अपना जीवन बदल सकता है।” — विलियम जेम्स
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • “The greatest discovery of my generation is that a human being can alter his life by altering his attitudes.” — William James
    (Answer in 150 words)
    10

3.(c)

  • “किसी समाज की शक्ति उसके कानूनों में नहीं, बल्कि उसके लोगों की नैतिकता में होती है।” — स्वामी विवेकानंद
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • “The strength of a society is not in its laws, but in the morality of its people.” — Swami Vivekananda
    (Answer in 150 words)
    10

Q4. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘A’

4.(a)

  • किसी भी प्रकार की सामाजिक पुनर्संरचना के लिए कल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करते हुए एक सिविल सेवक को नैतिक ढांचे में लोक और आलोचनात्मक सोच का उपयोग करना चाहिए। उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन की पुष्टि कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • “For any kind of social re-engineering by successfully implementing welfare schemes, a civil servant must use reason and critical thinking in an ethical framework.” Justify this statement with suitable examples. (Answer in 150 words)

4.(b)

  • महावीर की प्रमुख शिक्षाएं क्या हैं? समकालीन विश्व में उनकी प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए।
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • What are the major teachings of Mahavir? Explain their relevance in the contemporary world.
    (Answer in 150 words)
    10

Q5. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘A’

5.(a)

  • “जो व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होता है, वह जीवन में सर्वोच्च पूर्णता को प्राप्त करता है।” एक सिविल सेवक के रूप में जिम्मेदारी की भावना और व्यक्तिगत संतुष्टि के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • “One who is devoted to one’s duty attains highest perfection in life.” Analyse this statement with reference to sense of responsibility and personal fulfilment as a civil servant.
    (Answer in 150 words)
    10

5.(b)

  • समग्र विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, एक सिविल सेवक विकास के नियामक के बजाय एक समर्थकारी और सुविधाप्रदाता के रूप में कार्य करता है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप क्या विशिष्ट उपाय सुझायेंगे?
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • To achieve holistic development goal, a civil servant acts as an enabler and active facilitator of growth rather than a regulator. What specific measures will you suggest to achieve this goal?
    (Answer in 150 words)
    10

Q6. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘A’

6.(a)

  • ऐसा कहा जाता है कि नैतिक कार्य संस्कृति के लिए प्रत्येक संगठन में आचार संहिता होनी चाहिए। मूल्य-आधारित और अनुपालन-आधारित कार्य संस्कृति सुनिश्चित करने के लिए, आप अपने कार्यस्थल में कौन से उपयुक्त उपाय अपनायेंगे?
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • It is said that for an ethical work culture, there must be code of ethics in place in every organisation. To ensure value-based and compliance-based work culture, what suitable measures would you adopt in your work place?
    (Answer in 150 words)
    10

6.(b)

  • भारत विश्व की उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है, खासकर आई.एम.एफ. के अनुसार चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल करने की स्थिति मिलते ही। हालांकि यह युवा देश है किन्तु क्षेत्रों में अनियोजित शहरीकरण का भी सामना कर रहा है। प्रशासन को सुनिश्चित करना है कि लोक सेवाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने, लैंगिक तथा न्याय निपटाने में विफल की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त करने के लिए, आप क्या विशिष्ट उपाय सुझाएंगे?
    (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)
  • India is an emerging economic power of the world as it has recently secured the status of fourth largest economy of the world as per IMF projection. However, it has been observed that in some sectors, allocated funds remain often unutilised or misutilised. What specific measures would you recommend for ensuring accountability in this regard to stop leakages and gaining the status of third largest economy of the world in near future?
    (Answer in 150 words)
    10

Q7. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘B’

7.
विजय पिछले दो वर्षों से देश के सुदूर उत्तरी राज्य के एक जिले के डिप्टी कमिश्नर थे। अगस्त महीने में पूरे राज्य में भारी बारिश हुई और इसके बाद ऊपरी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं घटीं। इनके कारण भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इससे जिले का बड़ा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क नेटवर्क और दूरसंचार बाधित हो गए और इमारतें बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों के घर बर्बाद हो गए और 5000 लोग बुरी तरह घायल हो गए। विजय ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। बेघर लोगों को आश्रय और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए अस्थायी आश्रय शिविर तथा अस्पताल स्थापित किए गए। दूरस्थ क्षेत्रों में संपर्क की कमी के कारण लोगों की निकासी में बाधा आ रही थी। विजय को अपने गृहनगर केरल से संदेश मिला कि उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं। दो दिन बाद विजय को दुर्भाग्यपूर्ण संदेश मिला कि उनकी मां का निधन हो गया है। विजय का एक बड़ी बहन के अलावा कोई करीबी रिश्तेदार नहीं है। उनकी बहन अमेरिकी नागरिक हैं और पिछले कई वर्षों से वहां रह रही हैं। इस बीच जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है और भारी बारिश फिर से शुरू होने के कारण और भी खराब हो गई है। साथ ही गांवों से खबरें आ रही हैं कि पीड़ितों को मिलने वाला मुआवजा और धनराशि उनके हाथ तक नहीं पहुंच रही है। विजय, उनके और रिश्तेदारों द्वारा अपनी मां के अंतिम संस्कार करने के लिए जल्द-से-जल्द अपने गृह नगर लौटने के दबाव में हैं।

Vijay was Deputy Commissioner of remote district of Hilly Northern State of the country for the last two years. In the month of August heavy rains lashed the complete state followed by cloud burst in the upper reaches of the said district. The damage was very heavy in the complete state especially in the affected district. The complete road network and telecommunication were disrupted and the buildings were damaged extensively. People’s houses have been destroyed and 5000 were forced to stay in open. More than 200 people have been killed and about 5000 were badly injured. The Civil Administration under Vijay got activated and started conducting rescue and relief operations. Temporary shelter camps and hospitals were established to provide shelter and medical facilities to the homeless and injured people. Helicopter services were pressed in, for evacuating sick and old people from remote areas. Vijay got a message from his hometown in Kerala that his mother was seriously sick. After two days Vijay received the unfortunate message that his mother has expired. Vijay has no close relative except one elder sister who was US citizen and staying there for last several years. In the meantime, the situation in the affected district deteriorated further due to resumption of heavy rains after a gap of five days. At the same time, continuous messages were coming on his mobile from his hometown to reach at the earliest for performing last rites of his mother.

  1. What are the options available with Vijay?
  2. What are the ethical dilemma being faced by Vijay?
  3. Critically evaluate and examine each of these options identified by Vijay.
  4. Which of the options, do you think, would be most appropriate for Vijay to adopt and why?(Answer in 250 words)
    20

Q8. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘B’

8.
भारतीय संविधान में निहित राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के अनुरूप रोटी, कपड़ा और मकान की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित करना सरकार का संवैधानिक दायित्व है। इस आशय का पालन करते हुए, जिला प्रशासन ने समाज के बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवास विकसित करने हेतु वन भूमि के एक हिस्से को साफ़ किया।

हालांकि, प्रस्तावित भूमि पारिस्थितिक रूप से एक संवेदनशील क्षेत्र है जो सदियों पुराने पेड़ों, औषधीय पौधों और महत्वपूर्ण जैवविविधता से परिपूर्ण है। इससे अलावा, वे वन सूक्ष्म जलवायु और वर्षा को विनियमित करते, वन्यजीवों के लिए आश्रय प्रदान करते, कृषि की उर्वरता बढ़ाते, मिट्टी/भूजल अपरदन रोकने एवं आदिवासी तथा वनावासी समुदायों की आजीविका को बनाए रखने में मदद करते हैं।

पारिस्थितिक और सामाजिक लागतों के बावजूद, प्रशासन इस प्रस्ताव के पक्ष में यह कहता है कि यह पहल मानवीय आवश्यकता को एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी प्राथमिकता के रूप में संबोधित करती है और सरकार के गरीब-समर्थक आवासीय और समावेशी विकास के प्रयासों के अनुरूप और लाभान्वित कर सकती है। वन को साफ़ करने से शहरी भूमि पर दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे भूमि और व्यवस्था में सुधार होगा।

  1. क्या बेघरों के लिए सामाजिक कल्याणकारी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जंगलों की कटाई में नैतिक रूप से उचित ठहराया जा सकता है?
  2. मानव विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को संतुलित करते में सामाजिक, प्रशासनिक और नैतिक चुनौतियां क्या हैं?
  3. पर्यावरणीय अखंडता और मानवीय गरिमा — दोनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कौन से ठोस विकल्प या नीतिगत हस्तक्षेप प्रस्तावित किए जा सकते हैं?

In line with the Directive Principles of State Policy enshrined in the Indian Constitution, the government has a constitutional obligation to ensure basic needs — “Roti, Kapda aur Makan (Food, Clothes and Shelter)” — for the under-privileged. Pursuing this mandate, the district administration proposed clearing a portion of forest land to develop housing for the homeless and economically weaker sections of the society.

The proposed land, however, is an ecologically sensitive zone densely populated with age-old trees, medicinal plants and vital biodiversity. Besides, these forests help to regulate micro-climate and rainfalls; provide habitat for wildlife, support soil fertility and prevent land/soil erosion and sustain livelihoods of tribal and nomadic communities.

Inspite of the ecological and social costs, the administration argues in favour of the said proposal by highlighting that this very initiative addresses fundamental human rights as a critical welfare priority. Besides, it fulfils the government’s duty to uplift and empower the poor through inclusive housing development. Further, these forest areas have become unsafe due to wild-animal threats and recurring human-wildlife conflicts. Lastly, clearing forest-zones may help to curb anti-social elements illegally using these areas as hideouts, thereby enhancing law and order.

  1. Can deforestation be ethically justified in the pursuit of social welfare objectives like, housing for the homeless?
  2. What are the socio-economic, administrative and ethical challenges in balancing environmental conservation with human development?
  3. hat substantial alternatives or policy interventions can be proposed to ensure that environmental integrity and human dignity are protected?

(Answer in 250 words)
20

Q9. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘B’

9.
सुभाष राज्य सरकार में लोकनिर्माण विभाग के सचिव हैं। वह एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो अपनी योग्यता, निष्ठा और काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्हें लोकनिर्माण विभाग और अवसंरचना परियोजनाओं के लिए नीति निर्माण और परियोजनाओं के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा, वह योजना, डिजाइनिंग और निर्माण आदि से संबंधित तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की देखरेख करते हैं।

सुभाष मंत्री के साथ नियमित संपर्क में हैं और सड़क निर्माण परियोजनाओं के विभिन्न तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं। मंत्री द्वारा परियोजना को औपचारिक सरकारी घोषणा से पहले उनके नाम पर लॉन्च किया जाना है। नियमित मीटिंग्स, अनौपचारिक बातचीत और प्रस्तुतियों से सुभाष ने समझ लिया है कि विशाल भूमि की आवश्यकता होगी और आसपास के गांव में जमीन की कीमतें बढ़ने की संभावना है। यह अपने जिले में आसन्न मेगा परियोजना के बारे में अपने किसी करीबी को नहीं बता सकता क्योंकि अभी यह घोषणा नहीं हुई है और इस संबंध में किसी भी समय घोषणा होने की उम्मीद है। यह अपने बेटे विकास से आहत हैं। विकास रियल एस्टेट व्यवसाय में है। उसे बस एक संकेत चाहिए, ताकि वह प्रस्तावित परियोजना का स्थान जान सके और परियोजना के आसपास की जमीन खरीद सके। सुभाष जानते हैं कि भूमि की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी होगी। विकास रोज उनसे मिलकर प्रस्तावित परियोजना की जानकारी साझा करने के लिए कहता है। सुभाष ने उसे आश्वस्त किया कि वह उसे कोई अनावश्यक जानकारी नहीं देगा और न ही इस तरह के किसी कार्य में शामिल होगा। बेटे के लगातार आग्रह के कारण सुभाष दबाव महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा, मंत्री के भतीजे का भी मंत्री पीडब्ल्यूडी द्वारा उपरोक्त परियोजना में अतिरिक्त हित है। उनका भतीजा भी अवसंरचना परियोजना कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी रखता है। वास्तव में, मंत्री ने अपने भतीजे को भविष्य की परियोजना में शामिल करने के लिए सुभाष के साथ अपनी स्थिति पर चर्चा की है। मंत्री ने मामले में जल्द घोषणा और निष्पादन के लिए तेजी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है और यह मानते हैं कि उनकी स्थिति भी प्रारंभिक उद्घोषणा और कार्यान्वयन में उनकी पार्टी और राजनीतिक जीवन में मजबूती लाएगी।

उपरोक्त पृष्ठभूमि में सुभाष भावी कार्यवाही को लेकर असमंजस में हैं।

  1. उक्त मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
  2. उपर्युक्त स्थिति में सुभाष के पास उपलब्ध विकल्पों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
  3. उपर्युक्त में से कौन सा सर्वाधिक उपयुक्त होगा और क्यों?

Subhash is Secretary, PWD in the State Government. He is a senior officer, known for his competence, integrity and dedication to work. He enjoys the trust and confidence of Minister Incharge of PWD and Programme Implementation. As a part of his job profile, he is responsible for policy formulation, execution of projects relating to infrastructure initiatives in the State. Besides, he oversees the technical and administrative aspects relating to planning, designing and construction etc.

Subhash’s Minister is an important Minister in the state and significant growth in urban infrastructure development and road network has been registered during his tenure. He is very keen for launching of ambitious road construction project in the near future.

Subhash is in regular touch with the Minister and is working various modalities of road construction project. Regular meetings, interactions and presentations are made by him to the Minister before a formal public announcement of the project is made by the Minister. Subhash’s only son Vikas is in real estate business. His son from his own sources is aware that a mega road project is on the anvil and announcement in this regard is expected anytime. He is very keen to know from his father the exact location of the upcoming project. He knows that there would be quantum jump in the prices of land in the vicinity. Buying land at this stage at cheaper prices would pay him rich dividends. He is pleading with him (his father) day in and day out to share him location of the proposed project. He assured him that he would handle the matter discreetly as it would not attract any adverse notice as he in the normal course, keeps on buying land as a part of his business. He feels pressured because of constant pleadings by his son.

Another significant aspect of the matter pertained to the extra/undue interest in the above project by the Minister PWD. His nephew was also having big infrastructure project company. In fact, the Minister has also introduced his nephew to him and indicated to him to take care of his nephew’s business interest in the forthcoming project. The Minister encouraged to act fast in the matter as early announcement and execution of mega road project would enhance his status in the party and public life.

In the above backdrop, Subhash is in a fix as to the future course of action.

  1. Discuss the ethical issues involved in the case.
  2. Critically examine the options available to Subhash in the above situation.
  3. Which of the above would be most appropriate and why?

(Answer in 250 words)
20

Q10. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘B’

10.
राजेश अपनी नौ साल की सेवा के साथ ग्रुप ए अधिकारी है। वह एक सार्वजनिक क्षेत्र के तेल उपक्रम में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनात है। एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में, यह कार्यालय के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के प्रबंधन और समन्वय हेतु जिम्मेदार है। वह कार्यालय की आपूर्ति, उपकरण आदि का प्रबंधन भी करता है।

राजेश अब काफी वरिष्ठ हो गए हैं और अपने पद पर दो वर्षों में जेएजी (जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) में उनकी पदोन्नति होनी है। वह जानते हैं कि एसीआर/निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट में पदोन्नति हेतु अंकों के न्यूनतम स्तर से कम होने पर अधिकारी को पदोन्नति के लिए उपयुक्त नहीं माना जा सकता है। इस पदोन्नति में देरी उनके करियर तथा भविष्य पर वित्तीय और प्रतिष्ठात्मक हानि और झटका पहुंचा सकती है। वह अब अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सावधानी बरतते हैं, फिर भी अपने वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किए गए आकलन को लेकर आशंकित हैं। अब वह वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट का उल्लेख करने के डर से, रिपोर्टिंग अधिकारी द्वारा मांगे गए कार्यों को पूरा करने के लिए मजबूर हैं।

प्रशासनिक अधिकारी के रूप में राजेश नियमित रूप से अपने तत्कालीन बॉस के साथ बातचीत करता रहता है, जो उसकी एसीआर लिखने वाला रिपोर्टिंग अधिकारी है। एक दिन उन्होंने राजेश को बताया और कहा कि एक विशेष विक्रेता से प्राथमिकता के आधार पर कंप्यूटर संबंधित स्टेशनरी सामग्री खरीद लें। राजेश ने निर्देश दिया कि वह वस्तुएं खरीदने की कार्रवाई करें। दिन बीत रहे थे और वह जानता था कि वह जीएफआर (सामान्य वित्तीय नियमों) के प्रावधानों के तहत सभी स्टेशनरी सामग्री उसी विक्रेता से खरीद रहे हैं। यह ध्यान दिया जाता है कि संगठन द्वारा प्रत्यायोजित वित्तीय शक्तियों के अनुसार, सामान खरीदारी के मामले में, अगले उच्च अधिकारी की स्वीकृति प्राप्त करने के अलावा उसे खरीदारी से बचना चाहिए, जिसमें तत्काल वरिष्ठ उचित और स्पष्ट लिखा। राजेश जानते हैं कि तत्काल वरिष्ठ आसानी से उच्च प्राधिकारी की मंजूरी प्राप्त कर लेंगे। इस अभ्यास से बचने के लिए, उन्हें पता चला कि सामान्य प्रथा में व्यय को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करना है। राजेश परेशान है। वह इस मामले में कोई निर्णय लेने में अनिश्चित हैं।

(a) उपरोक्त स्थिति से निपटने के लिए राजेश के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
(b) इस मामले में नैतिक मुद्दे क्या हैं?
(c) राजेश के लिए कौन सा विकल्प सबसे उपयुक्त होगा और क्यों?

Rajesh is a Group A officer with nine years of service. He is posted as Administrative Officer in an Oil Public Sector undertaking. As an Administrative Officer he is responsible for managing and coordinating various administrative tasks to ensure smooth functioning of office. He also manages office supplies, equipment etc.

Rajesh is now sufficient senior and is expecting his next promotion in JAG (Junior Administrative Grade) in the next one or two years. He knows that promotion is based on examination of ACRs/Performance Appraisal of last few years (5 years or so) of an officer by a DPC (Departmental Promotion Committee) and an officer lacking requisite grading of ACRs may not be found fit for promotion. Consequences of losing promotion may entail financial and reputational loss and set-back for career progression. Though he also puts his best efforts in official discharge of his duties, yet he is unsure of assessment by his superior officer. He is now putting extra efforts so that he gets thumping report at the end of financial year.

As Administrative Officer, Rajesh is regularly interacting with his immediate boss, who is his reporting officer for writing his ACR. One day he calls Rajesh and wants him to buy computer-related stationery on priority from a particular vendor. Rajesh instructs his office to initiate action for procuring these items. During the day, the dealing Assistant brings an estimate of Rupees Thirty Five Lakhs covering all stationery items from the same vendor. It is noticed that as per delegated financial powers, as provided in the GFR (General Financial Rules) as applicable in that Organisation, expenditure for office items exceeding Rupees Thirty Lakhs requires prior sanction of the next higher authority (boss in the present case). Rajesh knows that immediate superior would expect all these purchases should be done at his level and may not appreciate such lack of initiative on his part. During discussions with office, he learns that common practice of splitting of expenditure (where large order is divided into a series of smaller ones) is followed to avoid obtaining sanction from higher authority. This practice is against the rules and may come to the adverse notice of Audit.

Rajesh is perturbed. He is unsure of taking decision in the matter.

(a) What are the options available with Rajesh in the above situation?
(b) What are the ethical issues involved in this case?
(c) Which would be the most appropriate option for Rajesh and why?

(Answer in 250 words)
20

Q11. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘B’

11.
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम, एम जी एन आर ई जी ए को पहले राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम, एम आर ई पी के रूप में जाना जाता था। यह एक भारतीय सामाजिक सुरक्षा और रोजगार उपाय है जिसका उद्देश्य काम के अधिकार की गारंटी देना है। मनरेगा को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्रामीण रोजगार क्षेत्र के अंतर्गत 2006 में मनरेगा शुरू किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी देना है जो अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए तैयार हैं। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार का जॉब कार्ड के लिए हकदार है। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को योजना के अंतर्गत रोजगार पाने का अधिकार है; मांग किए पंजीकृत ग्रामीण जॉब कार्ड धारी है। पांच वर्ष के लिए रोजगार की गारंटी कर सकता है; राज्य सरकार पंजीकरण हेतु बेरोजगार दैनिक बेरोजगारी भत्ता के रूप में पहले 30 दिनों के लिए न्यूनतम मजदूरी का 25% और बाद की शेष अवधि के लिए मजदूरी का भुगतान करेगी। विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा कार्य करना कराया गया।

आपको एक जिले का प्रभारी प्रशासनिक नियुक्त किया गया है। आपको विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा किए जा रहे मनरेगा कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। आपको सभी मनरेगा कार्यों की तकनीकी मंजूरी देने का अधिकार भी दिया गया है।

आपके अधिकार क्षेत्र में एक पंचायत में आपने देखते हैं कि आपके पूर्ववर्ती ने कार्यक्रम का निम्न प्रकार से कुप्रबंधन किया है:

(i) वास्तविक नौकरी चाहने वालों को धन वितरित नहीं किया गया है।

(ii) मजदूरी रोल मस्टर रोल का ठीक से रखरखाव नहीं किया गया।

(iii) किए गए कार्य और किए गए भुगतान के बीच बेमेल है।

(iv) फर्जी व्यक्तियों को भुगतान किया गया है।

(v) व्यक्ति की आवश्यकता को देखे बिना जॉब कार्ड दिए गए हैं।

(vi) निधियों का कुप्रबंधन तथा निधियों की कुछ हद तक हेराफेरी हुई है।

(vii) ऐसे स्वीकृत कार्य जो कभी अस्तित्व में ही नहीं रहे।

(a) उपरोक्त स्थिति पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है तथा आप इस संबंध में मनरेगा कार्यक्रम के समुचित संचालन को कैसे बहाल करेंगे?
(b) उक्त सूचीबद्ध विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए आप क्या कार्रवाई शुरू करेंगे?
(c) आप उपरोक्त स्थिति से कैसे निपटेंगे?

Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Program, MGNREGA was earlier known as National Rural Employment Scheme, NREGA. It is an Indian Social Welfare Program that aimd at fulfilling the right to Work provision made in the Constitution. MGNREGA was launched in 2006 under Rural Employment Sector by the Ministry of Rural Development.

Main objective of the program is to give legal guarantee of wage employment to the adult members of rural households who are willing to do unskilled manual labour work subject to a maximum of 100 days per year for every household. Every rural household has the right to register under the scheme, job card is issued to the registered, Job Card holder can seek employment; State Government shall pay 25% of minimum wage for the first 30 days as compensatory daily unemployment allowance to the families and of wage for remaining period of the year. MGNREGA work was undertaken by various Gram Panchayats.

You have been appointed as an Administrator Incharge of the District. You have been given the responsibility of monitoring MGNREGA work undertaken by various Gram Panchayats. You are also given the authority to give technical sanctions to all MGNREGA works.

In one of the Panchayats in your jurisdiction, you notice that your predecessor has mismanaged the Program in terms of:

(i) Money not disbursed to actual job-seekers.

(ii) Muster Rolls of the Labourers not properly maintained.

(iii) Mismatch between the work done and payments made.

(iv) Payments made to fictitious persons.

(v) Job Cards were given without looking into the need of person.

(vi) Mismanagement of funds and to the extent of siphoning of funds.

(vii) Approved works that never existed.

(a) What is your reaction to the above situation and how do you restore the proper functioning of MGNREGA Program in this regard?
(b) What actions would you initiate to solve the various issues listed above?
(c) How would you deal with the above situation?

(Answer in 250 words)
20

Q12. GS 4 – UPSC Mains PYQ 2025

SECTION ‘B’

12.
अशोक पूर्वोत्तर राज्य के एक सीमावर्ती जिले के मंडल आयुक्त हैं। कुछ वर्ष पहले, सेना ने निर्वाचित नागरिक सरकार को उखाड़ फेंका था तथा पड़ोसी देश पर शासन कर लिया था। देश में विशेष रूप से विद्रोही दो राज्यों में नागरिक विद्रोह शुरू हो गया है। हालांकि, स्थिति काफी खराब अपना गृहयुद्ध बना है। पड़ोसी देश की सेना तथा विद्रोही समूहों के मध्य लगातार लड़ाई के कारण अतिरिक्त स्थिति और बिगड़ गई। सैन्य और विद्रोही समूहों के बीच तीव्र संघर्ष के कारण हताहत हुए। गेहूं में नागरिक हताहतों की संख्या भी बढ़ गई है। इसी बीच अशोक का एक रिश्तेदार गोपनीय पुलिस से सूचना मिली कि लगभग 200-250 लोग, जिनमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे हैं, सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं और अपने देश की ओर आ रहे हैं। इस क्षेत्र में सैन्य बाड़ में लगभग 10 सैनिक शामिल हैं जो सीमा पार करने का प्रयास रखते हैं। महिलाएं और बच्चे रो रहे हैं और मदद की भीख मांग रहे हैं। उन्हें कुछ समय के और बहुत जल्द चिकित्सा देखभाल की जरूरत है। अशोक ने राज्य के गृह सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के कारण खराब कनेक्टिविटी के कारण ऐसा करने में असफल रहे।

(a) इस स्थिति से निपटने के लिए अशोक के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
(b) अशोक को किन नैतिक और कानूनी दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है?
(c) आपके विचार में अशोक के लिए कौन सा विकल्प अपनाना उचित होगा और क्यों?
(d) वर्तमान स्थिति में वर्दीधारी सैनिकों से साथ व्यवहार करते समय सीमा सुरक्षा पुलिस द्वारा क्या अतिरिक्त एहतियाती उपाय किए जाने चाहिए?

Ashok is Divisional Commissioner of one of the border districts of the North East State. A few years back, Military has taken over the neighbouring country after overthrowing the elected Civil government. Civil war situation is prevailing in the country especially in last two years. However, internal situation has further deteriorated due to rebel groups taking over control of certain populated areas near own border. Due to intense fight between military and rebel groups, civilian casualties has increased manifold in recent past. In the meantime, in one night Ashok got information from the local police guarding the border check post that there are about 200-250 people mainly women and children trying to cross over to our side of the border. There are also about 10 soldiers with their weapons in military uniform part of this group who wants to cross over. Women and Children are also crying and begging for help. A few of them are injured and bleeding profusely needing immediate medical care. Ashok tried to contact Home Secretary of the State but failed to do so due to poor connectivity mainly due to inclement weather.

(a) What are the options available with Ashok to cope with the situation?
(b) What are the ethical and legal dilemmas being faced by Ashok?
(c) Which of the options, do you think would be more appropriate for Ashok to adopt and why?
(d) In the present situation, what are the extra precautionary measures to be taken by the Border Guarding Police in dealing with soldiers in uniform?

(Answer in 250 words)
20

About the UPSC Civil Services Examination (UPSC CSE)

The UPSC Civil Services Examination (CSE) is one of the most competitive and esteemed examinations in India, conducted by the Union Public Service Commission to recruit officers for services such as the Indian Administrative Service (IAS), Indian Police Service (IPS), Indian Foreign Service (IFS), and others. The exam comprises three stages — Prelims, Mains, and the Personality Test (Interview) — designed to test a candidate’s knowledge, aptitude, decision-making, and leadership skills.


How to Prepare Effectively for UPSC CSE

Cracking the UPSC CSE requires a deep understanding of the syllabus, consistent revision, structured answer writing, and smart test-taking strategies. The Prelims test analytical and conceptual clarity, the Mains focuses on critical thinking, articulation, and subject mastery, while the Interview assesses presence of mind, ethical judgment, and personality traits relevant to public service.

At UnderStand UPSC, we empower aspirants with a personalized and focused approach to each stage of the exam.


Why Choose UnderStand UPSC?

UnderStand UPSC is a mentorship-driven platform offering a clear, clutter-free strategy to tackle the Civil Services Examination. Our programs like Transform (for beginners and intermediate learners) and Conquer (for advanced mains preparation) provide structured study plans, syllabus-wise video content, interactive live sessions, and answer writing support.

We emphasize:

  • Concept clarity through topic-wise lectures

  • Test series designed around real UPSC standards

  • Personalized mentorship in small groups

  • Regular performance tracking and peer benchmarking

  • Doubt-clearing sessions, current affairs analysis, and monthly magazines


Join the UnderStand UPSC Learning Community

Our mission is to make UPSC preparation less overwhelming and more strategic. We combine mentorship, discipline, and academic rigor to help you clear CSE with confidence. Whether you’re preparing from Delhi, Mumbai, Bangalore, or a remote village — our online-first model ensures quality guidance reaches every corner of India.

Join the thousands of aspirants who trust UnderStand UPSC to guide their journey toward becoming civil servants.

Stay connected with us through our Telegram, YouTube, and Instagram channels for daily tips, strategies, and updates.

Copyright © 2026 USARAMBHA EDUCATION (UnderStand UPSC). All Rights Reserved.

Fill the form

Our team will reach out to you soon


Check Your UPSC Prelims Score

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x